जांजगीर-चांपा, 23 दिसंबर (आरएनएस)। जिले की बलौदा थाना पुलिस ने एक राय होकर बलवा, मारपीट करने वाले 5 महिला सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाने की बात को लेकर बलवा की घटना को अंजाम दिया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता अंजू कुमारी कुर्रे निवासी करहीडीह द्वारा दिनांक 21.07.2025 को रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि गांव के ही धर्मेंन्द्र कुर्रे, जितेन्द्र कुर्रे, जागेश्वरी कुर्रे, मोगरा, कुर्रे सुमन कुर्रे, पूनम कुर्रे एवं राजेश्वरि कुर्रे एक राय होकर बाउड्री बनाने की बात को लेकर प्रार्थीया एवं उसके पति करन कुर्रे व घर के अन्य सदस्य को गाली गलौज कर हाथ मुक्का व लाठी एवं ब्लेड से मारपीट किये थे जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 292/25 धारा 119(2), 296, 351 (2), 115(2) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
मामले में पुलिस ने धर्मेंन्द्र कुर्रे उम्र 35 वर्ष, जितेन्द्र कुर्रे उम्र 39 वर्ष, श्रीमती जागेश्वरी कुर्रे उम्र 37 वर्ष, मोगरा कुर्रे उम्र 47 वर्ष, सुमन कुर्रे उम्र 34 वर्ष, पूनम कुर्रे उम्र 27 वर्ष सभी निवासी करहीडीह तथा राजेश्वरी कुर्रे उम्र 32 वर्ष ग्राम कुरमा थाना बलौदा को गिरफ्तार किया गया है।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

