बलौदाबाजार, 23 दिसंबर (आरएनएस)। जिले की थाना लवन पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक वाहन चालकर पर सख्त कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां कोर्ट ने आरोपी चालक पर 15,000 रूपये का अर्थदंड लगाया गया है।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम एवं शराबी वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों की चेकिंग कर उनके वाहन विधिवत जप्त करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी लगातार की जा रही है, जिसके तहत चेकिंग अभियान में थाना लवन पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग कर एक वाहन चालक को शराब पीकर, वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस द्वारा प्रकरण में चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए, उसका वाहन विधिवत जप्त कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें आज दिनांक 23.12.2025 को न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाहन चालक गितेश साहू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम अहिल्दा को 15,000 अर्थदंड का आदेश दिया गया है।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

