रायपुर/बिलासपुर, 23 दिसंबर (आरएनएस)। रेलवे प्रशासन द्वारा फतेहगढ़ साहिब में दिनांक 25 दिसम्बर 2025 से 27 दिसम्बर 2025 के दौरान आयोजित होने वाले शहीदी जोड़ मेला में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली एक्सप्रेस गाडिय़ों का अस्थायी ठहराव उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के सरहिंद स्टेशन में 02 मिनट के लिए दिया जा रहा है।
विवरण इस प्रकार है :-
दिनाँक 24 दिसम्बर 2025 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस सरहिंद स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी 7 यह गाड़ी सरहिंद स्टेशन 11:31 बजे पहुंचेगी तथा 11:33 बजे रवाना होगी।
दिनाँक 26 दिसम्बर 2025 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस सरहिंद स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी 7 यह गाड़ी सरहिंद स्टेशन 18:58 बजे पहुंचेगी तथा 19:00 बजे रवाना होगी।
दिनाँक 25 दिसम्बर 2025 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस सरहिंद स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी 7 यह गाड़ी सरहिंद स्टेशन 09:59 बजे पहुंचेगी तथा 10:01 बजे रवाना होगी।
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

