रायपुर/बिलासपुर, 23 दिसंबर (आरएनएस)। रेलवे प्रशासन द्वारा श्री प्रयागधाम, उरुली में दिसम्बर 2025 से जनवरी 2026 के दौरान आयोजित होने वाली वार्षिक भंडारा उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं एवं रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली एक्सप्रेस गाडिय़ों का अस्थायी ठहराव मध्य रेलवे के पुणे मंडल के उरुली स्टेशन में 01 मिनट के लिए दिया जा रहा है ।
विवरण इस प्रकार है :-
दिनाँक 25 दिसम्बर 2025 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस उरुली स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी 7 यह गाड़ी उरुली स्टेशन 08:17 बजे पहुंचेगी तथा 08:18 बजे रवाना होगी।
दिनाँक 14 व 15 जनवरी 2026 को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस उरुली स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी 7 यह गाड़ी उरुली स्टेशन 18:50 बजे पहुंचेगी तथा 18:51 बजे रवाना होगी।
दिनाँक 10 व 11 जनवरी 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस उरुली स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी 7 यह गाड़ी उरुली स्टेशन 06:14 बजे पहुंचेगी तथा 06:15 बजे रवाना होगी।
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

