दुर्ग, 23 दिसंबर (आरएनएस)। जिले की नेवई थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाक्षेत्र के रिसाली स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वली महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी का एक जोड़ी सोने का टॉप्स बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुजल जैन निवासी महावीर कालोनी दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका कृष्णा टाकिज रोड रिसाली मे उपहार ज्वलेर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान में दिनांक 17/12/2025 के दोपहर करीबन 1 बजे एक महिला आकर सोने का टॉप्स दिखाने के लिये बोली जिसे प्रार्थी टाप्स को दिखाने लगा और वह छू-छू कर देखकर पसंद करने लगी जैसे ही प्रार्थी केल्कुलेटर लेने के लिये पीछे मुड़ा उसी समय वह महिला एक जोड़ी सोने के टॉप्स को छुपाकर अपने पास रख ली और थोडी देर में आ रही हूं कहकर चले गई। प्रार्थी व्दारा फिर अपने सोने के डिब्बे को वजन कर मिलाया तो एक जोड़ी सोने का टाप्स का वजन कम आने पर उसे अहसास हुआ कि उक्त अज्ञात महिला एक जोडी सोने के टाप्स वजनी करीबन 4 ग्राम कीमती 45,000/- को चोरी कर ले गयी है कि रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है। विवेचना दौरान संदेही/आरोपीया संगीता कोठारी उम्र 31 साल ग्राम खोला थाना आर जामगांव हाल मुकाम-रिसाली सेक्टर भिलाई से घटना समय बैगनी रंग का स्कूटी क्र सीजी 07 बी व्ही 6149 मे देखे जाने पर चोरी किये सोने के टाप्स को बेचने हेतु ग्राहक तलाश करने की सूचना पर संदेही महिला से पूछताछ किया गया जो अपने मेमोरेण्डम कथन में अपराध घटित करना स्वीकार कर घटना समय प्रयुक्त स्कूटी एवं चोरी किये गये एक जोडी सोने के टाप्स को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया ग।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

