राजनांदगांव, 23 दिसंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में कानून व्यवस्था बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी बागनदी निरीक्षक ढाल सिंह साहू के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में असमाजिक तत्वों पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। दिनांक 23/12/25 को ग्राम तेलीनबांधा में सूचना प्राप्त हुआ कि रामशिव चंद्रवंशी तेलीनबांधा से आंको जाने वाले मार्ग बोर पंप के पास नशे के हालात में खड़े होकर आने जाने वाले लोगों को परेशान कर विवाद कर रहा है कि सूचना पर मौका स्थल में जाने पर अनावेदक रामशिव चंद्रवंशी पिता कुन्दे चंद्रवंशी उम्र 54 साल निवासी तेलीनबांधा नशे में खड़े होकर मार्ग में आने जाने वाले लोगों को परेशान कर राहगीरों से विवाद कर रहा था जिसे राहगीरों और पुलिस पार्टी के द्वारा समझाने पर भी नहीं समझ कर राहगीरों को मेरे लिए पुलिस बुलाई हो बोलकर काफी आक्रोशित हो कर मारने पीटने के लिए उतारू हो रहा था जिससे अनावेदक द्वारा किसी संज्ञेय अपराध घटित करने की संभावना बने होने से धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अनावेदक के विरूध्द धारा 126,135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत कार्यवाही कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी महोदय छुरिया के समक्ष पेश करने पर जेल वारंट जारी होने पर जेल दाखिला किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक ढालसिंह साहू, आरक्षक मुकेश यादव, धर्मेंद्र साहू, संजय साहू की प्रमुख भूमिका रही।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

