लखनऊ, 23 दिसम्बर (आरएनएस)। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल (89 वर्ष) का निधन आज रायपुर एम्स में हो गया। सांस लेने में कठिनाई के कारण उन्हें दो दिसंबर को रायपुर एम्स में भर्ती किया गया था। उन्हें वेंटिलेटर में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था, जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित, प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन अत्यंत दु:खद एवं साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ? शांति!
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

