देहरादून,23 दिसंबर (आरएनएस)। अंकित भंडारी मामले में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार को पथरीबाग चौक स्थित उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में जिन नेताओं का नाम उजागर हो रहा है उन सब पर कानूनी कारवाई होनी चाहिए। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष कांग्रेस जसविन्द्र गोगी, दर्शन लाल, सुरेन्द्र रांगड़, पार्षद मुकीम भूरा, आनंद जागुरी, नरेश नौटियाल,नवीन रमोला, सोनू हसन,ब्लॉक अध्यक्ष फारूख, ब्लॉक अध्यक्ष ललित भद्री, गुल मोहम्मद, सुरपाल चौहान,हेमंत उप्रेती,नरेश सकलानी, नितिन रावत, अमन कुमार, सतेंद्र वर्मा, मनजीत सिब्बल, संदीप जैन, हरजोत सिंह, आदर्श सूद, गुरनैन, पुनीत नेगी, फैजल , अंकित क्षेत्री एवं अन्य लोग मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

