देहरादून,23 दिसंबर (आरएनएस)। शहर के बसंत विहार थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से एमकेपी कॉलेज के लिए निकली एक छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। छात्रा सोमवार सुबह घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बसंत विहार थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस कॉलेज के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

