देहरादून,23 दिसंबर (आरएनएस)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कलां में मंगलवार को सजग इंडिया, राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण और उत्तराखंड पुलिस की ओर से नशा उन्मूलन एवं जागरूकता अभियान के तहत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं ने खुलकर नशे का विरोध किया। कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के सदस्य ललित जोशी ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत का भविष्य हैं तथा संस्कारित व सशक्त बालिकाएँ ही मजबूत राष्ट्र की नींव होती हैं। उन्होंने नशे के सामाजिक, शारीरिक व मानसिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से इससे दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए। सक्रिय सहभागिता निभाने वाली छात्राओं को सजग इंडिया की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या समीरा देवली, समन्वयक सुमन सागर, शिक्षिकाएं एवं 500 से अधिक छात्राएँ उपस्थित रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

