थलपति विजय काफी समय से अपनी बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म जन नायकन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आज निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर जारी किया, जिसमें बॉबी देओल और थलपति विजय भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ ही निर्माताओं ने इस फिल्म का हिंदी टाइटल रिवील किया है।
फिल्म के इस पोस्टर में विजय और बॉबी देओल के बीच जोरदार टक्कर दिखाई गई है। बैकग्राउंड में आग और तबाही का नजारा है। यह हीरो और विलेन की पुरानी वाली फाइट नहीं, बल्कि विचारधारा और नेतृत्व की जंग का इशारा है। हिंदी टाइटल जन नेता इस थीम को और मजबूत बनाता है। जन नेता जैसे राजनीतिक नाम से फिल्म हिंदी वाले दर्शकों को ज्यादा पसंद आएगी। विजय गंभीर और मजबूत लग रहे हैं, शांत और सिद्धांतों वाली लीडरशिप दिखा रहे हैं। वहीं बॉबी देओल का लुक दबंग और मिलिट्री स्टाइल वाला है। पोस्टर में हेलीकॉप्टर, डायनामाइट और लड़ाई के संकेत हैं, जो बड़े स्तर की एक्शन और राजनीतिक लड़ाई दिखाते हैं।
यह विजय की आखिरी फिल्म है, इसलिए विदेशों में भी जबरदस्त चर्चा है। ओवरसीज में एडवांस बुकिंग बहुत अच्छी चल रही है। निर्देशक एच. विनोद हैं, जो गंभीर कहानियों के लिए जाने जाते हैं। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है और कास्ट शानदार है। फिल्म 9 जनवरी 2026 को पोंगल के मौके पर दुनिया भर में रिलीज होगी। यह राजनीतिक और एक्शन से भरपूर अनुभव देने वाली है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

