जांजगीर चांपा, 24 दिसंबर (आरएनएस)। जिले में आरक्षक जीडी/ट्रेड के पद पर चयनित 10 अभ्यर्थियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके पूर्व में जिले के 08 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है।
आज दिनांक 24.12.2025 को पुलिस कार्यालय जांजगीर में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय द्वारा आरक्षक जीडी-ट्रेड के पद पर चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। इस दौरान पुलिस अधिक्षक ने बधाई देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में सेवा करना गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आम जनता की सेवा और कानून- व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नियुक्ति आदेश प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में उत्साह एवं गर्व का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा भी उपस्थित रहे।
नियुक्ति अभ्यर्थी : रेखा, डिगेश्वर प्रसाद साहू, सतरूपा यादव, वर्षा सिंह, करण सांडे, रोशन कुमार, चितरंजन बघेल, गुलशन कुमार (सभी आरक्षक जीडी), सोमनाथ, मुकेश कुमार साहू (आरक्षक चालक)।
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

