रुड़की 24 दिसंबर (आरएनएस)। बिजली चोरी की सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार को कई गांवों में छापेमारी 30 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। साथ ही अवैध रूप से लगाए गए केबल जब्त किए हैं। इस दौरान ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ऊर्जा निगम की ओर से दोषियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर ऊर्जा निगम की टीम ने करौंदी, किशनपुर और बिनारसी सहित आसपास के गांवों में छापेमारी शुरू की। अचानक पहुंची टीम को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग एक-दूसरे को फोन कर टीम की सूचना देते नजर आए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

