रुड़की 24 दिसंबर (आरएनएस)। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। मंगलौर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किए और मुखबिरों को सक्रिय किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

