पिथौरागढ़ 24 दिसंबर (आरएनएस)। एएचटीयू ने महिला व बाल अपराधों की रोकथाम को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। एएचटीयू से कांस्टेबल निर्मल किशोर व कांस्टेबल महेन्द्र सिंह ने बीते रोज ऐंचोली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने होटल ढाबों में काम करने वाले मजदूरों व सभी प्रतिष्ठानों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने होटल मालिकों व संचालकों से नाबालिकों से मजदूरी न कराएं, बाहर के मजदूरों, किरायेदारों का सत्यापन कराने व किसी भी बाहरी व्यक्ति के होटल में ठहरने पर उसकी आईडी चैक करने को कहा। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर उसकी सूचना पुलिस को देने को कहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

