पिथौरागढ़ 24 दिसंबर (आरएनएस)। नगर कांग्रेस ने अंकिता भण्डारी हत्याकांड में अब तक दोषियों को सजा ना होने पर रोष जताया। बुधवार को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह देउपा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में एकत्रित होकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शन करने में नगर अध्यक्ष कवीन्द्र शाही, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस हिमांशु चुफाल, सुजाता देवी, चंचल चौहान, ललित भण्डारी, ललित चुफाल, चंचल बोरा, उमेद विश्वकर्मा, बलवन्त चौहान, राजू बोरा, शेर सिंह चुफाल, राजेश कन्याल, गणेश कन्याल, जगदीश चुफाल, सुरेंद्र देउपा, नवीन टोलिया रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

