पिथौरागढ़ 24 दिसंबर (आरएनएस)। पीएमश्री एसडीएस जीआईसी में उत्तराखण्ड के गांधी इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिवस लोकसंस्कृति दिवस के तौर पर मनाया। बुधवार को प्रभारी प्रधानाचार्य हरिमोहन पाण्डेय,नवीन चंद्र जोशी,मनीषा वर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने इंद्रमणि बडोनी के जीवन वृत्त पर कुमाऊनी भाषा में प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं से उनके विचारों, संघर्ष और सांस्कृतिक चेतना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। लोकगीत, लोकनृत्य व लोक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की छात्राएं व शिक्षिकाएं पारंपरिक रंगीली पिछोडी पहनकर कार्यक्रम में पहुंची। कार्यक्रम का संचालन अमन कुमार ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

