पिथौरागढ़ 24 दिसंबर (आरएनएस)। बनकोट के जमुना बनकोटी सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर में आरएसएस के ओर से सप्त शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बुधवार को हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कमला बनकोटी ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओ को जागरूक, सशक्त और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। जिससे मातृशक्ति की राष्ट्र के विकास में भागीदारी बढ़ सके। प्रधानाचार्या गीता कार्की ने कहा मातृशक्ति राष्ट्रीय हित में सहयोगी होती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूजा बनकोटी, संयोजिका नंदी धपोला, हर्षिता बनकोटी, हिमानी मेहता, हंसी देवी, इंद्रा मेहता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

