पिथौरागढ़ 24 दिसंबर (आरएनएस)। एसएसबी 11वीं बटालियन परिसर में स्टेट बैंक के ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान शाखा प्रबंधक जगदीश रोतेला ने जवानों को वित्तीय जागरूकता व साइबर सुरक्षा के बारे में बताया। रोतेला ने जवानों को निवेश के सुरक्षित व लाभकारी विकल्प, बीमा योजनाओं की जानकारी, साइबर सुरक्षा व ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों व जवानों के ओर से पूछे गए सवालों का प्रबंधक रोतेला ने संतोषजनक उत्तर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

