रुद्रपुर 24 दिसंबर (आरएनएस)। राजकीय डिग्री कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ सहित विभिन्न विभागों के तत्वावधान में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की जयंती मनाई गई। उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। प्राचार्य प्रो. राजीव रतन ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी का जीवन त्याग, संघर्ष और जनसेवा की मिसाल है। उन्होंने अहिंसक आंदोलनों से राज्य निर्माण की चेतना को जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रकाश चंद भट्ट ने उन्हें उत्तराखंड की सांस्कृतिक चेतना और जनआकांक्षाओं की सशक्त आवाज बताया। इस अवसर पर जनकवि गिर्दा का गीत ‘उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि, मेरी मातृभूमिÓ का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान डा.नरेश कुमार, डॉ.उमराव सिंह, डॉ.मनीषा पांडेय, प्रकाशचंद डुंगराकोटी, लवली पांडेय, अम्मन रजा, बुशरा, बुशरा सिद्दीकी, अर्शी फरजान, साजिया, शिवम, सीमा आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

