रुद्रपुर 24 दिसंबर (आरएनएस)। शक्तिफार्म क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चाकू, आला नकब, चाबियों का गुच्छा और टार्च बरामद हुई है। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज प्रकाश भट्ट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सत्यम राय निवासी गोविन्दनगर, देव उर्फ रोहित अधिकारी निवासी वार्ड छह और मुकेश दास निवासी टैगोरनगर वार्ड सात शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने नशा करने और छोटी-मोटी चोरियां करने की बात स्वीकार की। वे मंगलवार रात बाजार में बंद दुकानों का ताला तोडऩे की योजना बना रहे थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

