देहरादून 24 दिसंबर (आरएनएस)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से खफा हिंदू समाज ने दून में पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की अपील पर हिंदू समाज से जुड़े लोग गांधी पार्क में एकत्र हुए। यहां घंटाघर तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। हिंदुओं के साथ लगातार हिंसक घटनाएं हो रही हैं, जिसे हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद ने कहा कि अब हिंदुओं के पास विकल्प नहीं है, हम सबको ऐसी मानसिकता के लोगों का संपूर्ण बहिष्कार करना होगा। दल के सुभाष जोशी ने कहा कि अपने बच्चों को शास्त्र पढ़ाए और शास्त्रों के अध्ययन करने से समाज सबल बनेगा। बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व पूरे विश्व भर में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, अब हिन्दू समाज को आर-पार की लडऩी होगी, नहीं तो समाज का अस्तित्व संकट में है। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री आलोक सिन्हा और सह विभाग संगठन मंत्री अक्षत राणाकोटी ने कहा कि बांगलादेश की घटनाओं से पूरे में आक्रोश है। इस मौके पर बजरंग दल संयोजक अमन स्वेडिया, देहरादून दक्षिण जिला अध्यक्ष अनिल, मंत्री विशाल चौधरी, देहरादून उत्तर जिला अध्यक्ष माधव मैथानी, मंत्री श्याम शर्मा, सोनू गुप्ता, राधे, अभिषेक सोनकर प्रेम सेठी, दीपांकर साहनी, राजेश सोमवंशी, अमन, सचिन, सक्षम, लखन खन्ना आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

