जयदीप यादव
कोलकाता 25 दिसंबर (आरएनएस)। महनगर कोलकाता में अगलगी का क्रम जारी है और बड़े दिन की खुशियों पर आज यहां तब ग्रहण लग गया जब मैलाडिपो भगाड़ में भीषण अगलगी की घटना में लगभग 60 झोपडिय़ा खाक हो गई। पुलिस, दमकल व स्थानीय लोगों ने बताया कि, उक्त घटना महेशतल्ला नगर पालिका के वार्ड 10 के भगाड़ में आज शाम से पहले लगभग 4.10 बजे के लगभग लगी। देखते ही देखते आग इस कदर भीषण हो गई की आग ने एक के बाद एक 60 से अधिक झोपडय़ों को निगल लिया। आग यहां कूड़े के ढेर सहित बस्ती में लगी और लगभग दो घंटे में बस्ती को खाक कर दिया। घटना स्थल पर आधे दर्जन भर दमकल की इंजन के द्वारा दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश करते दिखें। वही स्थानीय रवीन्द्रनगर थाने के ओसी सुजन कुमार राय घटना स्थल पर मौजूद थे। घटना स्थल पर आंखों देखा हाल तो यह रहा कि एक के बाद एक करके धमाके की आवाज आ रही थी। रह-रह कर बस्ती इलाका दहल जा रहा था। घटना स्थल पर मौजूद वार्ड 1 तृणमूल के अध्यक्ष राकेश कुमार जैसवारा ने बताया कि, बस्ती में लगभग 8 से 10 गैस के सिलेंडर फटे। फिलहाल आग कैसे लगी यह नहीं कह सकते हैं। लेकिन आग से प्रभावित लोगों के लिए प्राथमिक तौर पर रहने के लिए इंतजाम की व्यवस्था की जाएगी। वहीं समाजिक कर्मी अख्तर हुसैन ने कहा कि, बड़ी दुखद घटना घटी। लोग खुले आकाश के नीचे आ गए। 60 से अधिक झोपडिय़ां राख हो गई है और फिलहाल हमरा ध्यान है कि प्रभावित लोगों को कैसे राहत प्रदान की जाए। वहीं घटना स्थल पर मौजूद डा. सोहेल ने कहा कि, हम प्राथमिक चिकित्सा के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारे पास प्राथमिक चिकित्सा के लिए पूरी व्यवस्था है। फिलहाल हमारे पास कोई नहीं आया है लेकिन हम अपने एम्बूलेंस सहित संसाधन के तहत पूरी तरह से तैयार है। बहरहाल कुछ स्थानीय लोगों ने अपूष्ट जानकारी में दावा किया है कि घटना के वक्त बस्ती में रहने वाले कई बच्चे लापता हैं और उन्हें लेकर स्वाभाविक तौर पर चिंता और डर है। जबकि उक्त घटना में कई लोग अंशिक तौर पर झुलस भी गए हैं। स्थानीय सूत्रों ने नाम की गोपनियता पर बताया कि, आग सबसे पहले एक स्थानीय महिला मुन्नी के घर से लगी और फिर देखते ही ही देखते पूरी बस्ती को श्मशान में बदल दिया। खबर के लिखे जाने तक घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















