हरिद्वार 25 दिसंबर (आरएनएस)। हरकी पैड़ी क्षेत्र के गंगाघाट और पुलों पर अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया गया। प्रशासनिक टीम ने अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। लगभग 30 फेरीवालों का सामान जब्त किया गया, जबकि करीब 150 अस्थायी फड़ हटवाए गए। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु आवागमन और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। डीएम मयूर दीक्षित ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए दोबारा अतिक्रमण न करने को कहा। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

