रुड़की 25 दिसंबर (आरएनएस)। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन द्वारा गुरुवार को बुचरी फाटक, ढंडेरा के पास संत समागम आयोजित किया गया। समागम में पधारे ज्ञान प्रचारक महात्मा पवन कुमार की हुजूरी में बड़ी संख्या में संगत ने सहभागिता की और आत्मिक शांति का अनुभव किया। महात्मा पवन कुमार ने अपने प्रवचनों में सतगुरु की महिमा पर प्रकाश डालकर कहा कि आत्ममंथन का सार सतगुरु को जीवन का आधार बनाने में निहित है। उन्होंने कहा कि बाहरी दिखावे से सच्चा सुख प्राप्त नहीं होता, बल्कि सतगुरु के दिए हुए ज्ञान को जीवन में अपनाने से ही वास्तविक आनंद की अनुभूति होती है। सतगुरु हमें निराकार प्रभु की पहचान कराते हैं और उनके ज्ञान से अज्ञान व अहंकार का नाश होता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

