देहरादून 25 दिसंबर (आरएनएस)। श्याम सुन्दर मन्दिर पटेलनगर में गुरुवार सुबह तुलसी मैया की पूजा कर आरती, भजन कीर्तन कर तुलसी पूजन दिवस मनाया गया द्य इसी के साथ कमल नेत्र पाठ, हनुमान चालीसा, रामायण पाठ एवं गीता पाठ भी हुआ। हलवा प्रसाद का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया द्य इस अवसर पर प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र चड्ढा, मनोज सूरी, चंद्र मोहन आनंद, गौरव कोहली, यशपाल मग्गो, ओम प्रकाश सूरी, प्रेम टुटेजा, वीरेंद्र कपूर, रेखा टुटेजा, गीतू बत्रा, कमलेश मग्गो, नीना भसीन, स्नेह लता शर्मा, किरण शर्मा, मधु साहनी, वीना कपूर, निर्मल ढींगरा, साधना कपूर, पार्षद डॉली रानी मोहन, पंडित अनिल जोशी, पंडित गिरीश गौड़, पंडित बलराम जोशी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

