आरएनएस 16 अप्रैल 2026/ महाराष्ट्र के शिरडी में आज गुरुवार के पावन अवसर पर साईं बाबा के दरबार में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, सुबह की आरती के साथ जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं की लंबी कतारें बाबा के दर्शन के लिए उमड़ पड़ीं, सोने के भव्य सिंहासन पर विराजमान साईं बाबा की दिव्य प्रतिमा को आकर्षक फूलों की माला और चादर से सजाया गया, मंदिर परिसर में जलते दीपक, धूप और घंटियों की गूंज ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, ‘श्रद्धा’ और ‘सबूरी’ के संदेश के बीच भक्त हाथ जोड़कर बाबा से आशीर्वाद मांगते नजर आए, देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माथा टेककर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की, सुबह से ही प्रसाद वितरण और आरती का क्रम लगातार जारी रहा, सुरक्षा और व्यवस्था के बीच मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के इंतजाम किए, हर चेहरे पर विश्वास और हर आंख में आस्था साफ दिखाई दी—और यही शिरडी की पहचान है, जहां हर गुरुवार बाबा अपने भक्तों को यह संदेश देते हैं कि सच्ची श्रद्धा और धैर्य से हर मनोकामना पूरी होती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

