हल्द्वानी 25 दिसंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर की ओर से गुरुवार को बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन आयोजित किया गया। यह संचलन एमबीपीजी कॉलेज से शुरू होकर तिकोनिया चौराहे से होते हुए वापस कॉलेज परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। बाल स्वयंसेवक गणवेश में एकत्रित हुए और अनुशासनबद्ध तरीके से मार्च किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम, नगर संघचालक विवेक कश्यप, जिला प्रचारक जितेंद्र, नगर प्रचारक प्रभाकर, नगर कार्यवाह प्रकाश, जिला शारीरिक प्रमुख सूरज आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

