देव व पर्यटन स्थलों पर भीड़ को संभालने में पुलिस को छूटे पसीने
कोलकाता 25 दिसंबर (आरएनएस)। राज्य सहित महानगर कोलकाता में बड़ा दिन अर्थात क्रिसमस पर पर्यटन स्थलों से लेकर देव मंदिरों में भीड़ का रेला देख गया। रेस्टोरेंट, पब, बार, मॉल्स में भी भीड़ रही। विक्टोरिया, निक्को पार्क, ईको पार्क, अलीपुर चिडिय़ाखाना, इंडियन म्यूजियम समेत अन्य स्थानों पर काफी संख्या में लोग उमड़े। ना केवल पर्यटन स्थलों बल्कि पार्टी के लिए भी विभिन्न रेस्टोरेंट, पब, बार व डिस्को में लोगों की भारी भीड़ देखी गयी। खासतौर पर पार्क स्ट्रीट में भीड़ का रेला देखने को मिला। क्रिसमस उत्सव के लिए एक सप्ताह पहले से ही पार्क स्ट्रीट सज धज कर तैयार है। यहां सांता क्लॉज, ईसा मसीह और ईसाई समुदाय से जुड़ी प्रतिकों की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं सजाई गई हैं और शानदार लाइटिंग हुई हैं। वहीं कालीघाट काली मंदिर से लेकर विभिन्न मदिर सहित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। राजधानी कोलकाता में आज क्रिसमस के अवसर पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में सैलानी शहर के विभिन्न दर्शनीय स्थलों की ओर उमड़ पड़े। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, महिलाएं और युवा, हर आयु वर्ग के लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए घरों से निकले। महानगर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुबह से ही भीड़ नजर आई। जादूघर, चिडिय़ाघर, बिरला तारामंडल, इको पार्क और अन्य प्रसिद्ध स्थानों के आसपास लोगों की लंबी कतारें दिखीं। क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण स्थानीय के साथ-साथ आसपास के जिलों से आए पर्यटकों की संख्या भी काफी अधिक रही। खासतौर पर भीड़ पार्क स्ट्रीट में देखने को मिली जो क्रिसमस उत्सव के लिए एक सप्ताह पहले से ही सज धज कर तैयार है। यहां सांता क्लॉज, ईसा मसीह और ईसाई समुदाय से जुड़ी प्रतिकों की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं सजाई गई हैं और शानदार लाइटिंग हुई हैं। कोलकाता के बऊ बाजार के बो बैरक में भी इसी तरह से क्रिसमस उत्सव के लिए सज्जा हुई है और भारी भीड़ है।
पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे। 1500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों के साथ आए परिवारों में खास उत्साह देखा गया, वहीं युवा समूह और दोस्त भी शहर की रौनक का आनंद लेते नजर आए। क्रिसमस के मौके पर कोलकाता की सड़कों और पार्कों में चहल-पहल बनी रही। त्योहार के इस दिन शहर पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी खासा बढ़ावा मिला।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















