० 25 दिसम्बर सुशासन दिवस
० सुशासन स्थापित करने लिया गया संकल्प
जशपुरनगर 26 दिसंबर (आरएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में 25 दिसम्बर सुशासन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत मुख्यालयों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आमजनों की गरिमामयी उपस्थिति में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, मात्र्यापण उपरांत सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया गया।
25 दिसम्बर 2025 को सुशासन दिवस के अवसर पर जिले में प्रत्येक अटल चौक पर कार्यक्रम आयोजित के पूर्व सभी अटल चौक की मरम्मत व रंगरोगन का कार्य किया गया और ऐसे ग्राम पंचायत जहां अटल चौक का निर्माण नहीं हुआ है, वहां भी ग्राम पंचायत मुख्यालय में, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, मात्र्यापण उपरांत सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही ग्राम के सार्वजनिक स्थलों एवं संपूर्ण ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता के कार्यक्रम आगामी एक सप्ताह तक संचालित किए जाएंगे।000
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

