बलरामपुर-रामानुजगंज, 26 दिसंबर (आरएनएस)। रामानुजगंज छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश एवं संभाग प्रभारी के अनुमोदन पश्चात् प्राथमिक शाला बुद्धटोला, विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के प्रधानपाठक मंटू ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने ठाकुर को नवीन दायित्व की शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन हित में पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं नवीन ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे तथा संघ को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
मंटू ठाकुर की नियुक्ति से जिले में शिक्षक संगठन की गतिविधियों को नई दिशा एवं गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

