0 तालीबानी संस्कृति से लोग दहशत में
रायपुर, 26 दिसंबर (आरएनएस)। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए रायपुर शहर जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेनन ने गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग की है।
आज यहां आयोजित पत्रकारवार्ता में शहर अध्यक्ष शिव कुमार मेनन एवं अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में तालीबानी संस्कृति पनप रही है। धर्मान्तरण का विरोध करते-करते अब धर्म का विरोध करने लगे हैं, जिसके चलते अल्पसंख्यक समुदाय अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शव को दफनाने एवं अन्य मुद्दों को लेकर बंद का आयोजन किया जा रहा है जो कि अनुचित है। प्रदेश में कानून व्यवस्था से आम आदमी में भय तथा दहशत व्याप्त है।
सद्बुद्धि यज्ञ करेंगे कांग्रेसी
कांग्रेसजनों ने बताया कि गत दिनों साइंस कालेज मैदान में स्थित चौपाटी तोड़ दी गई है लेकिन लोगों को रोजगार नहीं दिया गया है। इसके विरोध में हमने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया है जिससे सद्बुद्धि आने के लिए हवन पूजन किया जाएगा। ज्ञात रहे कि भाजपा शासनकाल में नगरनिगम के द्वारा चौपाटी को तोड़ दिया गया है लेकिन व्यवस्थापन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिसको लेकर कारोबारियों में रोष है।
आर शर्मा
0

