०चार दिवसीय मुस्कान हॉकी कप राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
कवर्धा,26 दिसंबर (आरएनएस)। नगर पंचायत बोड़ला में आयोजित चार दिवसीय मुस्कान हॉकी कप राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 के अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्यभर से आए खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके उत्साह और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने बोड़ला की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ममतेश्वरी लहरें, राजनांदगांव की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिशा साहू, कोच चौहान सहित अन्य प्रतिभावान खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन खिलाडिय़ों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बोड़ला क्षेत्र में हमारी बेटियों का दबदबा है। यहां की बेटियाँ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो पूरे कबीरधाम जिले और छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाडिय़ों के आत्मविश्वास और कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत बोड़ला में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का वातावरण मिल सके। उन्होंने ने यह भी जानकारी दी कि जिले के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा विकसित की गई है तथा शीघ्र ही बोड़ला के विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलसके।ल्लेखनीय है कि वनांचल क्षेत्र बोड़ला हॉकी एवं अन्य खेलों की प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र के सैकड़ों खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास करते हैं तथा यहां के कई खिलाडिय़ों का भारतीय टीम में भी चयन हो चुका है। राज्यस्तरीय मुस्कान हॉकी कप प्रतियोगिता से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

