देहरादून,26 दिसंबर (आरएनएस)। पटरी व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शहीद स्थल झूला घर पर छठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पटरी व्यापार संगठन के महासचिव संजय टम्टा ने नगर पालिका परिषद मसूरी पर उनके द्वारा चलाई जा रही गोल्फ कार्ट को सील करने का आरोप लगाया।उन्होंने शहीद स्थल पर शौचालय चलाने वाले को भी हटाने की बात कही। पटरी व्यवसायियों की लड़ाई लड़ रहे रेहडी पटरी समिति के सचिव संजय टम्टा ने कहा कि नगर पालिका ने उनकी गोल्फ कार्ट सील कर दी। उनका कहना था कि पटरी वालों के हक की लड़ाई लडऩे पर पालिका परिषद ने उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की है। जबकि गोल्फ कार्ट का संचालन वह अपना रिक्शा जमा करने के बाद कर रहे थे, जिस पर उनका हक छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि लड़ाई जारी रहेगी व आंदोलन को और तेज किया जायेगा। पर्यावरण मित्र कोमल कुमार ने कहा कि शहीद स्थल पर वह शौचालय का संचालन करते हैं, उनका शौचालय वापस ले लिया गया है जबकि उनका परिवार उसी से पलता है। पालिका कहती है कि या तो शौचालय चलाओ या पटरी लगाओ। दूसरी ओर रेहड़ी पटरी व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से मिलने गया। पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि जो 14 गोल्फ कार्ट आवंटित की गयी थी उसमें शर्त थी कि जो गोल्फ कार्ट चलाएगा व उनका लाइसेंस होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

