रुड़की,26 दिसंबर (आरएनएस)। एचआर पब्लिक स्कूल बसेड़ी में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर सिखों के गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों की शहादत को याद कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया। स्कूल की प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि धर्म और राष्ट्र की रक्षा करने के लिए कुर्बानी देने में सिख समाज शुरू से आगे रहा है। उनकी वीरता तथा त्याग, दोनों ही बेमिसाल हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

