रुड़की,26 दिसंबर (आरएनएस)। दल्लावाला, खानपुर निवासी मनीष कुमार पुत्र रामनाथ ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि गांव का एक परिवार उनसे रंजिश रखता है। गुरुवार शाम को उक्त परिवार के कई लोग हथियार लेकर मनीष के घर में घुसे, और उसके ऊपर हमला कर दिया। उसकी मां मीना देवी बचाने आई, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पड़ोसियों ने उनकी जान बचाई। तहरीर पर खानपुर पुलिस आरोपी खानपुर पुलिस आरोपी रणजीत पुत्र प्रसादी, उसके बेटे सोनू, ओमवीर, परिवार के गांधी उर्फ जोगिंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

