रुड़की,26 दिसंबर (आरएनएस)। नारसन ब्लॉक की लिब्बरहेड़ी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ चार साहबजादों के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने चार साहबजादों के बलिदान को नमन किया। इसके बाद स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमपेश किए। इनमें देशभक्ति और सामाजिक संदेशों की झलक देखने को मिली। छात्राओं की प्रस्तुति को ग्रामीणों ने खूब सराहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

