रुड़की,26 दिसंबर (आरएनएस)। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपना वाल्मीकि को राज्य अनुश्रवण समिति समाज कल्याण विभाग में शासन ने सदस्य मनोनीत किया है। सपना वाल्मीकि ने बताया कि इस योजना के तहत गरीब सफाई कर्मचारी एव अनुसूचित जाति के लोगों को समाज कल्याण विभाग के द्वारा होनी वाली योजनाओं का लाभ दिलवाने का काम करेंगी। उन्होंने शासन का आभार जताते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का मजबूती से निर्वहन करेंगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

