रुड़की,26 दिसंबर (आरएनएस)। लक्सर में मुंडाखेड़ा कलां गांव के केशोवाला लाडौला रकबे में जयप्रकाश पुत्र गिरधारी ने अपने खेतों की सिंचाई के लिए बिजली का कनेक्शन ले रखा है। बीते दिनों कोई उसके नलकूप तक जाने वाली बिजली की एलटी लाइन से करीब 350 मीटर तार काटकर चुरा ले गया। किसान की सूचना पर ऊर्जा निगम लक्सर के जेई अश्वनी कुमार ने कोतवाली में इसकी तहरीर दी। पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

