विकासनगर,26 दिसंबर (आरएनएस)। दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान और शौर्य की स्मृति में शुक्रवार को पछुवादून, जौनसार बावर के शिक्षण संस्थानों में वीर बाल दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए साहिबजादों के बलिदान को याद किया गया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सजीव प्रसारण दिखाया गया। विद्यार्थियों के लिए निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

