हल्द्वानी,26 दिसंबर (आरएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व दर्जाधारी दिनेश आर्य ने शुक्रवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का समर्थन करते हुए उन पर आरोप लगाने वाली महिला पर कांग्रेस की कठपुतली बनने का आरोप लगाया। दिनेश आर्य ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता को बदनाम करने की घटना की अनुसूचित समाज घोर निंदा करता है। दुष्यंत गौतम को बदनाम करने वाले लोगों के सोशल मीडिया एकाउंट को तत्काल बंद किया जाना चाहिए। आर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड में अनुसूचित वर्ग लगातार भाजपा से जुड़ रहा है, जबकि कांग्रेस अपना जनाधार खोती जा रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में अपना जनाधार फिर से पाने के लिए कांग्रेसी नेता इस तरीके की ओछी हरकतें कर रहे हैं। अनुसूचित समाज में भ्रम पैदा करने के लिए बड़े नेता की छवि को खराब करने का जो षड्यंत्र किया जा रहा है उसकी हर स्तर पर घोर निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भण्डारी के सभी दोषियों को कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है। इसी प्रकरण में कांग्रेस पार्टी के नेता षड्यंत्र कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कारवाई की जानी चाहिए। प्रेसवार्ता में भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र बाली, मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री विरेन्द्र जायसवाल मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

