प्रयागराज 26 दिसंबर (आरएनएस)। अलोपीबाग गुरुद्वारा मे साहिबजादा बाबा वीर बाल दिवस बड़ी ही आस्था,श्रद्धा और विश्वास से मनाया गया। पंथ के रागी जत्थे ने शब्द-कीर्तन से संगत को निहाल किया।
गुरुद्वारा प्रधान परमजीत सिंह बग्गा ने दोनों छोटे साहिबजादों को याद करते हुए संगत को संबोधित किया कि 26 दिसम्बर का दिन सिख इतिहास का सबसे हृदय विदारक दिन माना जाता है। छोटे साहिबजादों ने अत्याचार के सामने झुकने से इंकार कर दिया। परिणामस्वरूप उन्हें कठोर दंड दिया गया और वे धर्म की रक्षा करते हुए बलिदान हो गए।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें कई महत्वपूर्ण शिक्षाएँ देता है सत्य और धर्म की रक्षा सबसे बड़ा कर्तव्य है। अन्याय के सामने झुकना कायरता है। आयु या संख्या बल नहीं बल्कि साहस और विश्वास मायने रखते हैं। बलिदान से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश भाजपा महामंत्री श्रीमती अनामिका चौधरी, मनु चावला, मलकीत सिंह बाजवा ने छोटे साहिबजादों का इतिहास विस्तार से संगत के समक्ष विचार रखे।
इस अवसर पर शब्द कीर्तन, कथा इतिहास, गुरमत विचार, अरदास, हुकुमनामा उपरांत गुरु का प्रसाद वितरित हुआ। इस अवसर पर लखविंदर सिंह, सुरेंद्र पुरी, लखविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह ग्रोवर, गुरबख्श सिंह, जसवीर सिंह, मनप्रीत कौर, हरजीत सिंह कथुरिया, त्रिलोचन सिंह बग्गा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित होकर तन मन से सेवा की बड़ी संख्या में सेवादार मौजूद रहेद्य

