सीहोर 26 दिसंबर (आरएनएस)।जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय ने सीहोर के बीएसआई खेल मैदान के लिए निजी निधि से चार लाख रुपए का रोलर प्रदान किया है। यह रोलर मैदान के समतलीकरण और पिच के रखरखाव के लिए उपयोग किया जाएगा, जिससे आगामी दिनों में मैदान की दुरुस्तीरकण का कार्य जारी रहेगा। इस मौके पर उन्होंने कहाकि हमारे शहर में अनेक क्रिकेटर ऐसे है जिन्होंने क्षेत्र का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मैदान पर जो कार्य किए जा रहा है। यहां पर सीनियर खिलाडिय़ों के अलावा एसोसिएशन के पदाधिकारियों की टीम की बदौलत है। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा और कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र यादव सहित अन्य ने एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक राय का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक राय ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को तराशने और बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें मंच प्रदान करने से ही अच्छे खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं। उन्होंने बीएसआई मैदान को क्रिकेटरों के लिए एक आदर्श स्थान बताया, जहां प्रदेश और देश के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी खेलना पसंद करते हैं।
राय ने खिलाडिय़ों के लिए हर समय मदद के लिए तत्पर रहने की बात कही। इस दौरान, मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाडिय़ों के चयन के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। उन्होंने खिलाडिय़ों से अपनी रुचि के खेलों में कड़ी मेहनत करने और अपने प्रदर्शन से माता-पिता, गांव, जिले और राज्य का नाम रोशन करने का आग्रह किया।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि गत दिनों अंडर-18 की सीहोर टीम ने विदिशा में लगातार तीन मैच और दो सुपर फाइनल मैच में जीत दर्ज की है, हमारे सीहोर की टीम ने भोपाल-राजगढ़ को सुपर फाइनल में बढ़त के आधार पर जीत दर्ज की, इसके अलावा विदिशा, रायसेन और राजगढ़ को लीग मुकाबले में बड़े अंतर से हराया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के सुरेन्द्र रल्हन, इरफान हुसैन, आशीष गोयल, मनोज दीक्षित मामा, नवनीत तोमर, अतुल जैन, अनिल राय, नागेन्द्र व्यास, कमलेश पारोचे, अतुल कुशवाहा, अतुल त्रिवेदी, आशीष शर्मा, महेन्द्र शर्मा, मदन कुशवाहा, वरुण शर्मा, अभिषेक परसाई और सुनील जलोदिया सहित कई अन्य खिलाड़ी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

