(भोपाल)आप मध्यप्रदेश प्रभारी तोमर ने नवीन प्रदेश कार्यलय का किया उद्घाटन
भोपाल 3 अप्रैल (आरएनएस)।आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश नवीन कार्यकारणी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा मध्यप्रदेश मे केजरीवाल मॉडल को घर घर पहुंचाने का काम पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करना है। नवनियुक्त सभी प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया की प्रत्येक पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की जायेगी तय समय सीमा मे सभी को पूरी ताकत मेहनत व ईमानदारी से अपने पद के साथ न्याय करना होगा।
जिनतेंद्र सिंह तोमर का कहना है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को मध्यप्रदेश के सभी क्रन्तिकारी साथियों पर विश्वास है की आप सभी जिम्मेदार साथी मध्यप्रदेश मे सूचिता की राजनीत की नीव रखेंगे।
सभा मे उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जितेंद्र सिंह तोमर ने कहाँ मध्यप्रदेश को भाजपा और कांग्रेस ने बारी बारी से लूटने का काम किया है अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी रोजगार जैसे अपने मौलिक अधिकारों से मध्यप्रदेश की जतना आज भी वंचित है,मध्यप्रदेश पूरी तरह कर्ज मे डूब चूका है, मध्यप्रदेश मे लाखो बच्चें कुपोषण का शिकार है,चारो तरह घोटालो के सिवाए कुछ नजर नहीं आता भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फैल हो चुकी है,भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलु है,मध्यप्रदेश की जनता को इन दोनों पार्टियों के जाल से बहार निकलना ही होगा अब मध्यप्रदेश मे भी आम आदमी पार्टी केजरीवाल मॉडल को जन जन तक प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेगी और निश्चित ही प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को मजबूत विकल्प के रूप मे एक मौका जरूर देगी।
दिल्ली पंजाब गुजरात गोवा के बाद आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश मे पूरी ताकत झोक दी है, पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश मे आगामी सारे चुनाव पूरी ताकत व दम ख़म से लड़ेगी।

