सीहोर 3 अप्रैल (आरएनएस)।शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण शिविर के साथ ही ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को दो मैच खेले गए थे। जिसमें पहला मैच सीहोर बाइज और सीहोर क्लब के मध्य खेला गया था, जिसमें सीहोर बाइज ने रोमांचक मुकाबले में क्लब को 1-0 से हराया। इसके अलावा दूसरा मैच सीहोर ग्रीन और सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर चिल्ड्रन की टीम 2-1 से जीती। इस मौके पर सीनियर खिलाड़ी और मध्यप्रदेश टेंट हाउस समिति के राकेश हांडिया और एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया आदि ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार को पहला मुकाबला सीहोर बाइज और क्लब के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर बाइज की ओर से एक मात्र गोल राजेन्द्र ने किया। वहीं दूसरा मैच सीहोर ग्रीन और सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर चिल्ड्रन की ओर से युवराज ने दो गोल किए। वहीं एक मात्र गोल ग्रीन की ओर से आशीष ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

