हल्द्वानी,27 दिसंबर (आरएनएस)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई नैनीताल के तत्वावधान में मल्लीताल नगर इकाई के सदस्यता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सदस्यता अभियान प्रभारी अमित साह एवं सह-प्रभारी अमित गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में अभियान की रूपरेखा और नियमों पर विस्तार से चर्चा की गई। पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे और कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगदीश बवाड़ी ने अभियान को सुचारु, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों तक वर्तमान कार्यकारिणी कार्यवाहक के रूप में कार्य करते हुए इस पूरे अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करेगी। अभियान के सख्त नियम प्रभारी अमित साह ने बताया कि नववर्ष पर 1 जनवरी से सदस्यता अभियान पूरी निष्पक्षता के साथ शुरू होगा। संगठन ने इस बार कड़े नियम लागू किए हैं, जिसके तहत अतिक्रमण की जद में आने वाले प्रतिष्ठानों को सदस्यता नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, एक प्रतिष्ठान से केवल एक ही व्यापारी की सदस्यता मान्य होगी। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक गिरीश जोशी ‘मक्खनÓ, जिला संरक्षक जीत सिंह आनंद, निर्वतमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रईस खान, महिला उपाध्यक्ष भारती कैड़ा, पप्पन जोशी और नितिन जाटव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

