हरिद्वार,27 दिसंबर (आरएनएस)। पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में पारिवारिक कलह के चलते तनाव में आए एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ और धैर्य से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। नशा उतरने के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए पुलिस से माफी मांगी और भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया। इधर, थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि रेस्क्यू के बाद युवक की काउंसलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

