हरिद्वार,27 दिसंबर (आरएनएस)। डीएम के निर्देश पर चले विशेष अभियान में अफसरों ने सस्ते गल्ले की 65 दुकानों में राशन के वितरण में गड़बड़ी पकड़ी। ऐसे डीलरों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद कार्रवाई की तैयारी है। दरअसल, ‘सरकार जनता के द्वारÓ कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए शिविरों के दौरान लोगों ने सरकारी राशन की वितरण प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इस आधार पर डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। जिलास्तरीय अफसरों ने ऐसी करीब 100 दुकानों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान राशन की 65 दुकानों में गड़बड़ी सामने आई। जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य ने बताया कि 65 राशन डीलरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। अब तक 30 डीलरों के जवाब मिल चुके हैं, जिनमें कई संतोषजनक नहीं पाए गए। सभी जवाब मिलने के बाद इसकी पत्रावली डीएम को भेजी जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

