हरिद्वार,27 दिसंबर (आरएनएस)। थाना क्षेत्र स्थित चंडीघाट बस्ती में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में एक झुग्गी-झोपड़ी में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अवस्थ थी और शनिवार सुबह लापता हो गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रीना (45) पत्नी रंजीत निवासी चंडीघाट बस्ती थाना श्यामपुर शनिवार की सुबह 5:30 बजे अपने घर से अचानक लापता हो गईं थीं। परिजन खोजबीन में जुट गए। कुछ ही देर में बस्ती के पास बनी एक खाली झुग्गी में लकड़ी की बल्ली के सहारे उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर चंडीघाट चौकी प्रभारी नवीन चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को मोर्चरी में भिजवाया। परिजनों से जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या ही मान रही है। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

