रुड़की,27 दिसंबर (आरएनएस)। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम ग्राम कोटवाल आलमपुर में छापा मारकर सट्टा खाईबाड़ी कर नवाब पुत्र जब्बार अली को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से सट्टा पर्ची, एक पेन और 1240 रुपये नगद बरामद किए गए। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

